फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पांच हजार की रिश्वत लेने में राजस्व निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। घुंघटेर थाना क्षेत्र में भूमि की पैमाइश कराने के नाम पर राजस्व निरीक्षक द्वारा ऑनलाइन तरीके से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। डीएम के आदेश से राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इतना ही नहीं विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


घुंघटेर थानाक्षेत्र के ग्राम अंबरपुर निवासी उमेशचंद्र ने अपने खेत की पैमाइश के लिए अर्जी दी थी। उमेशचंद्र की शिकायत के मुताबिक वह कई दिनों से राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह यादव से खेत की पैमाइश करने के लिए कह रहा था। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने पैमाइश के नाम पर अपने पुत्र के फोन पे अकाउंट में पांच हजार रुपये उससे ले लिए।

इसकी शिकायत की तो एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने प्रकरण की जांच तहसीलदार वैशाली अहलावत को सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें