फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घर-घर लहराएंगे समूह की दीदियों के हाथों से सिले तिरंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार क्षेत्र में समूह की दीदियों के हाथों सिले तिरंगे झडे लहराएंगे। समूह की महिलाएं इसे आर्थिक आमदनी के साथ राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने का मौका मान रही हैं।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कोठी क्षेत्र में देशभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। ग्राम पंचायत उस्मानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित जगत जननी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सिलाई मशीन से तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं। इन झंडों की सिलाई न सिर्फ आजीविका का साधन बन रही है, बल्कि हर घर तक देश प्रेम की भावना भी पहुंचा रही है। बुधवार को बीडीओ सिद्धौर पूजा सिंह ने निरीक्षण किया और महिलाओं के जज्बे की सराहा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिद्धौर ब्लॉक को 30 हजार तिरंगे झंडों की सिलाई का लक्ष्य मिला है, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी जगत जननी समूह की महिलाओं ने अपने कंधों पर ली है।
इस मौके पर एनआरएलएम की ब्लॉक मिशन मैनेजर सबा फातिमा भी मौजूद रहीं। समूह की सक्रिय सदस्य रजनी, संध्या, राजरानी, सुनीता, लालमती, रेखा देवी, शशि और मिथिलेश आदि ने बताया कि वे इस कार्य को पूरी लगन और गर्व के साथ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें