फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसों में सेवानिवृत्त फौजी व वृद्धा की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर रविवार को हुए दो हादसों में सेवानिवृत्त फौजी व बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि महिला की बेटी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरानगर निवासी शिक्षिका रीतू खन्ना (40) रविवार को अपनी मां संतोष खन्ना (80) व साथी पूनम सिंह (37) और चालक लखनऊ के आदर्श नगर कल्याणपुर निवासी दिनेश यादव (50) के साथ कार से अयोध्या गई थीं। वहां से चारों लोग लखनऊ लौट रहे थे। दिन में करीब दो बजे अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में नारायणपुर के पास कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल एंबुलेंस से सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा। वहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला संतोष खन्ना को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, रविवार अपराह्न करीब तीन बजे गोंडा जनपद के भानपुर बाजार निवासी सेना से सेवानिवृत्त पवन पांडेय (56) बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। बिन्दौरा गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पवन का पुत्र भी सेना में बरेली में तैनात है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें