फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ई केवाईसी न कराने पर मई से नहीं मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राशन कार्डों में फर्जीवाड़ा रोकने के उद्देश्य से इनमें दर्ज नामों की ई केवाईसी कराई जा रही है, लेकिन इसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक 21 प्रतिशत लोगों ने अपनी ई केवाईसी नहीं कराई है। इस पर शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 30 अप्रैल तक कार्य पूरा करने का आदेश जारी किया है। साथ ही यह भी कहा कि जो लोग इस अवधि तक ई केवाईसी नहीं कराएंगे उनका आवंटन रोक दिया जाएगा। ऐसे में इन्हें मई में अनाज नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

जिले में 26 लाख 9904 यूनिट राशन कार्ड में दर्ज हैं। अभी तक करीब 20 लाख 55 हजार उपभोक्ताओं ने ई केवाईसी करा ली है। अभी 21 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो ई केवाईसी में रुचि नहीं ले रहे हैं। शासन ने इसकी एक समय सीमा निर्धारित कर दी है, जिसमें साफ कहा है कि 30 अप्रैल तक इस कार्य को हर हाल में पूरा किया जाना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। हालांकि, इससे पहले भी विभाग की ओर से इसे लेकर पूर्ति निरीक्षकों को चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था मेंं सुधार नहीं हो रहा है। इससे साफ है कि विभाग में तैनात जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शासन द्वारा आंवटन रोकने की बात कहे जाने के बाद यह साफ हो गया है कि ई केवाईसी में लापरवाही बरतने वालों को मई माह में अनाज नहीं मिल पाएगा।
बाक्स
पात्रों को मिलेगा लाभ
ई केवाईसी का कार्य पूरा होने के बाद इसमें शामिल अपात्र, मृतक, गैर प्रांतों में रहने वाले लोग, ऐसी महिलाएं जिनकी शादी हो चुकी है, ये सब बाहर हो जाएंगे। इसके बाद जो जगह रिक्त होगी उसमें पात्रों को शामिल किया जाएगा। जीरो पाॅवर्टी सर्वे में इसका खुलासा हो चुका है कि 4753 लोगों को राशन कार्ड की दरकार है।
विज्ञापन

कोट-
पूर्ति निरीक्षकों को दिए निर्देश
शासन ने ई केवाईसी का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने का आदेश जारी किया है। इसे लेकर सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग ई केवाईसी नहीं कराएंगे, उनको मई में अनाज मिल पाएगा यह कहना मुश्किल होगा, क्योंकि शासन ने प्रक्रिया पूरी न होने पर आंवटन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डीएसओ बाराबंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें