फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Apr 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
गन्ना कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदा​ध
विज्ञापन
बाराबंकी। पेंशन के नियमों में हुए बदलाव का विरोध करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को गन्ना कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षक महासंघ ने भी इसका समर्थन किया। कर्मियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी, शिक्षक व पेंशनर्स विरोधी हैं। पहले रेलवे में मिलने वाली छूट को रोक दिया, फिर कोरोना काल के बहाने 18 माह का डीए, डीआर भी रोक दिया। पुरानी पेंशन के स्थान पर एनपीएस व यूपीएस के वर्गों में बांटकर भ्रम फैलाया। महंगाई भत्ता व पेंशनरों को मिलने वाली राहत बंद कर दी गई है।
धरने को शिक्षक महासंघ जिलाध्यक्ष पवन वर्मा और एसपी सिंह नेे भी संबोधित किया। इस मौके पर अशोक सोनी, ओम प्रकाश वर्मा, सर्वजीत यादव, मुन्नी सिंह, राजेश गुप्ता, रामसागर सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें