फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कैमरों से निगरानी करना भूले जिम्मेदार

Mon, 23 Sep 2024 07:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से शहर के वि​भिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के चौराहों पर लगे कैमरे इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से नहीं जोड़े गए हैं। इससे वाहनों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यातायात जस का तस है। चौराहाें पर लगे कैमरों की निगरानी करना जिम्मेदार भूल गए हैं। पटेल तिराहे पर ही लगा कैमरा लटका पड़ा है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुधारने और चौराहों की निगरानी के लिए 13 स्थानों पर 52 कैमरे लगाए गए हैं। इन्हें आईटीएमएस से जोड़ने की योजना थी मगर जोड़े नहीं जा सके। जो कैमरे लगाए गए हैं वह पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। यह कैमरे सिर्फ सीसीटीवी की तरह की काम कर रहे हैं।
जिले में साढ़े चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। सड़कों पर दबाव बढ़ने से जाम की समस्या हमेशा रहती है। वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन से हादसों का खतरा भी बना रहता है। शहर के प्रमुख चौराहों पर करीब 13 लाख रुपये की लागत से 52 कैमरे लगाए गए। कंट्रोल रूम बनाकर इन्हें आईटीएमएस से जोड़ने की योजना थी। यह कैमरे कंट्रोल रूम से जोड़ दिए गए लेकिन आईटीएमएस से नहीं जोड़े गए। इससे कैमरे की जद में आने वाली सारी गतिविधियों की निगरानी तो हो रही है मगर नियमों के उल्लंघन पर कोई कार्रवाई हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी। व्यवस्था में गड़बड़ी है तो सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें