फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएम के आगमन से पहले दुरुस्त कराई जा रहीं व्यवस्थाएं

Mon, 23 Sep 2024 07:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के राष्ट्रीय विजय उद्यान पार्क के समीप दीवार पर उकेरे जा रहे सप्तऋ​​षियों के चित्र।
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर जिले का भ्रमण करेंगे। उनके आगमन से पहले सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों इसकी तैयारियां जोरों पर है। हेलीपैड से जीआईसी तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा होगी। सड़क किनारे दुकानदारों व उसके यहां काम करने वाले कर्मचारियों की सूची तक पुलिस ने बना ली है।
विज्ञापन

खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने एमएलएसी अंगद कुमार सिंह, डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह व अन्य अफसरों के साथ रविवार शाम कलेक्ट्रेट से लेकर जीआईसी ऑडिटोरियम तक तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। स्टेडियम गेट पर चल रहे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जीआईसी ऑडिटोरियम के बाहर लगे पेड़ों की छंटाई की गई। राज्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की समीक्षा भी की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर जगत साईं, एडीएम अरुण कुमार सिंह, पीडी मनीष कुमार, ईओ संजय कुमार शुक्ला से लेकर तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी तैयारियां देखीं।


1,400 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
सीएम के कार्यक्रम में करीब 1,400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। चार एएसपी, 15 सीओ, 62 इंस्पेक्टर, 175 दरोगा, तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। बाहर से भी फोर्स आएगी। इसे लेकर पुलिस शहर से गुजरे मुख्य मार्ग पर डायवर्जन करेगी। रविवार देर शाम तक एसपी ने इसकी समीक्षा की।
विज्ञापन


तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हेलीपैड बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर खुलने वाले प्रवेश द्वार की मरम्मत, रंगाई-पुताई कराई जा रही है। कलेक्ट्रेट के समीप स्थित राजकीय विजय उद्यान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। चबूतरा, छत इत्यादि का कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। बाउंड्री की मरम्मत, गेट लगाने और रंग-रोगन का कार्य भी अंतिम चरण में है। बिजली के ढीले तारों को दुरुस्त करा दिया गया है। दीवारों पर सामाजिक संदेश देती हुईं कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं। ऑडिटोरियम में मिट्टी पटान का काम अंतिम दौर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें