फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 125 वरिष्ठजनों का सम्मान कर बढ़ाया मान

Tue, 26 Sep 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलेभर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने जयंती मनाई।
विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने वाले 125 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। ताकि आने वाली पीढि़यों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार मिल सके।

सांसद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और समर्पण का विराट प्रतिबिंब है। इसके बाद पूर्व मंत्री व सांसद ने डॉ. आरएस गुप्ता, गंगा प्रसाद तिवारी, चंद्र प्रकाश चौरसिया आदि को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक रामनाथ मौर्या ने सभी का अभिवादन किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, अजय सिंह गुरु, नवीन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







कॉलेज में बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर क्षेत्र के भवनियपुर खेवली स्थित श्री शारदा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों की ओर से देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर सभी ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक देशराज सिंह इंद्रप्रताप सिंह, नीलेश मिश्रा, डॉ. अमर सिंह, रुद्र प्रसाद द्विवेदी, जग नारायण पाठक, सत्य नारायण वर्मा, ब्रजेश सिंह, तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।




भाजपाइयों ने मनाई जयंती
बाराबंकी। भाजपा के जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने किया। इस मौके पर संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, गुरुशरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई, आशुतोष अवस्थी, गुलाब सिंह रावत, राजेश वर्मा, विनीत वर्मा, शिवकुमार यादव, डब्बू चौहान, अजय सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें