फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर है आपत्ति तो आज से ब्लॉक पर करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्राम पंचायतों का आरक्षण जारी होने के बाद अब इससे संबंधित शिकायतें ब्लॉक मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार से दी जा सकेंगी। इसको लेकर आरक्षण नीति के चलते कुर्सी गंवाने वाले कई लोग वकीलों से संपर्क कर आपत्ति दर्ज कराने के संबंध में जानकारी लेते रहे। पांच दिनों तक ब्लॉकों पर आने वाले आपत्तियों को पंचायती राज विभाग के कार्यालय पर एकत्र कराकर डीएम द्वारा गठित कमेटी उसका निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

आरक्षण नीति के तहत प्रशासन ने 1161 ग्राम पंचायतों में चक्रानुक्रम के अनुसार आरक्षण किया है। आरक्षण के चलते हुए इस बदलाव के बाद बृहस्पतिवार से 8 मार्च तक लोगों की आपत्तियां ब्लॉक मुख्यालयों पर ली जाएंगी। इसके लिए एक अलग पटल भी बनाया गया है। आपत्ति दर्ज कराने के संबंध में लोग वकीलों से संपर्क साध कर जानकारी लेेते रहे।
आरक्षण से संबंधित आने वाली शिकायतों को लेकर से ब्लॉकों पर एक अलग पटल भी बनाया गया है। इन पांच दिनों में आने वाली आपत्तियों को एकत्र कर नौ मार्च को डीपीआरओ कार्यालय में भेजा जाएगा। जहां पर डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियों का परीक्षण कर उसका निस्तारण कराएगी। इसके बाद फिर से आरक्षण सूूची का प्रकाशन 13 व 14 मार्च को किया जाएगा। इस संबंध में डीडीओ अजय पांडेय ने बताया कि आपत्तियों लेने के लिए ब्लॉकों पर एक अलग से कर्मचारी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें