फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बेचने के लिए किसान कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान बेचने वाले किसान अपना पंजीकरण करा लें, विभाग के पोर्टल पर इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि किसान अपना पंजीकरण समय से करा लेते हैं तो नियत समय पर उन्हें धान बेचने में असुविधा नहीं होगी और समय से बेचे गए धान का पैसा भी पहुंच जाएगा। इसके साथ ही राइस मिलों की जियो टैगिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। जिससे निर्धारित समय के अंदर मिलों के संबद्धीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि धान बेचने के लिए किसानों को खाद्य विभाग को पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिससे धान बेचने के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर समेत अन्य विवरण सही से अंकित कराना होगा जिससे भुगतान में किसी प्रकार की दिक्कत न होने और धान बेचने के बाद निर्धारित अवधि 72 घंटे में उनके खाते में पैसा भेजा जा सके। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसानों किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें