फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ, ब्लॉक प्रमुख समेत 49 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी, दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख, डाकघर के कर्मचारी समेत जिले में 49 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीएसओ सपरिवार होम क्वारंटीन हो गए। ब्लॉक प्रमुख भी होम आइसोलेशन में हैं। उनके संपर्क में आने वालों को जांच के लिए तलाश जा रहा है। डाकघर कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। डीएसओ दफ्तर व डाकघर को दो दिनों के लिए बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) संतोष विक्रम शाही ने बताया कि वह तीन-चार दिन से अस्वस्थ थे। संदेह पर जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ होम क्वारंटीन हो गए। डीएसओ के कोरोना की चपेट में आने के बाद आपूर्ति कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में संक्रमण फैलने की आशंका से दहशत का माहौल है। वहीं दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडेय भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। ब्लॉक प्रमुख ने ट्वीट कर बताया कि उनके संपर्क में आए लोग भी अपनी जांच करा लें। इसके अलावा डाकघर के दो कर्मचारी और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाकघर को बंद कर पूरे परिसर को सैनिटाइज कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में मंगलवार को 49 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
निजी अस्पताल में भर्ती महिला को भगाया, हालत बिगड़ी
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के सुरजनपुर की रहने वाली एक महिला भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में कराई गई कोरोना जांच में महिला पॉजिटिव पाई गई। परिवारीजनों का आरोप है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला को निकाल दिया। उसके बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। परिवारीजन पीड़िता को लेकर बाराबंकी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव को दी। एसीएमओ ने बताया कि महिला की हालत काफी गंभीर है। उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें