फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हड़ताल से रजिस्ट्री ठप, 15 करोड़ का नुकसान

Thu, 14 Sep 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वकीलों की हड़ताल के कारण वादकारी अदालत से खाली हाथ लौट रहे हैं। न तो मुकदमों की सुनवाई हो पा रही है, न ही किसी भी मामले में गवाही। इतना ही नहीं हड़ताल का सीधा असर रजिस्ट्री कार्यालय पर भी पड़ रहा है। इससे अब तक करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व की हानि हो चुकी है।
विज्ञापन

हापुड़ घटना को लेकर वकील हड़ताल पर हैं। इससे रजिस्ट्री ऑफिस में हड़ताल का सीधा असर पड़ रहा है। शहर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में सुबह से ही लोग रजिस्ट्री के लिए आते हैं। यहां स्टांप खरीदकर उसे रजिस्टर्ड करते हैं लेकिन बीते 13 दिनों से यह काम ठप पड़ा है। सदर, सिरौलीगौसपुर, रामनगर, रामसनेहीघाट, हैदरगढ़, फतेहपुर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय से सरकार को हर रोज करीब डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। जिसमें स्टांप और रजिस्ट्री शुल्क भी शामिल हैं। इस हिसाब से अब तक करीब 15 करोड़ से अधिक का नुकसान राजस्व विभाग को वकीलों की हड़ताल के कारण हो चुका है।
रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार से रजिस्ट्री ऑफिस में कार्य ठप है। बुधवार को रजिस्ट्री ऑफिस में बाहर ताला लगा नजर आया। रजिस्ट्रार दीप्ति शुक्ला ने बताया कि कार्य बहिष्कार के कारण सरकार को दो दिनों में लगभग पांच लाख राजस्व की क्षति हुई है। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार से अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री ऑफिस में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। सब रजिस्ट्रार हरीश चतुर्वेदी का कहना है कि हड़ताल के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इससे सदर में प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें