फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिला अस्पताल में जल्द बनेगा पंजीकरण कक्ष

Sat, 18 Jan 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में भूमि पूजन करते सीएमएस।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंंकी। जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को खाली भूमि पर बनने वाले पंजीकरण कक्ष का भूमि पूजन हुआ। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार सिंह व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने भूमि पूजन कर पंजीकरण कक्ष के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई।
विज्ञापन


सीएमएस ने बताया कि ओपीडी में ही पंजीकरण कक्ष और औषधि वितरण कक्ष होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 12 सौ से 1500 मरीज आते हैं।

बताया, डीएम ने सीएसआर फंड से पंजीकरण कक्ष बनाने का आदेश दिया था। पहले इसका निर्माण डूडा को करना था लेकिन अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इसे बनवाएगा। सीएमएस ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही पंजीकरण कक्ष के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें