बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में बना एसएनसीयू 12 की जगह अब 18 बेड का होगा। इसे लेकर काम शुरू कर दिया गया है। झांसी मेडिकल कॉलेज में आग की घटना से नवजातों की मौत के बाद अस्पताल में बनी एसएनसीयू को लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए थे।
शासन से मिले निर्देशों के बाद डीएम सत्येंद्र कुमार द्वारा कराई गई जांच में पाया गया था कि जिला महिला अस्पताल में बने एसएनसीयू में बेडों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इस पर डीएम ने बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए सीएमएस को प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए थे।
सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि एसएनसीयू में मौजूदा समय में 12 बेड हैं लेकिन इनकी संख्या बढ़ाकर 18 की जानी है। डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद एसएनसीयू में बेडों की संख्या बढ़ाए जाने का काम शुक्रवार से शुरू करा दिया गया है। नवजातों की सुरक्षा को देखते हुए वायरिंग समेत कई अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं।