फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 120 अनफिट स्कूली वाहनों के पंजीकरण निलंबित

Sat, 15 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बच्चों की सुरक्षा के नाम पर स्कूलों में तमाम दावे किए जाते हैं लेकिन उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचाने की जिम्मेदारी आते ही नियम-कायदे ताक पर रख दिए जाते हैं। जिले में 120 अनफिट स्कूली वाहन मिलने के बाद परिवहन विभाग ने इनके पंजीकरण निलंबित कर दिए हैं। इसके बावजूद इन वाहनों के संचालन को लेकर निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 1189 वाहन स्कूली वाहनों के तौर पर पंजीकृत हैं। इनमें से 120 वाहन फिटनेस के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। इनमें कई वाहन ऐसे हैं, जिनकी आयु 15 वर्ष पूरी हो चुकी है और नियमानुसार उनका संचालन बंद होना चाहिए। परिवहन विभाग ने सभी 120 वाहनों के पंजीकरण सस्पेंड कर दिए हैं। पंजीकरण सस्पेंड होने के बाद इन वाहनों का संचालन नियमानुसार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद यदि स्कूल प्रबंधन या वाहन संचालक इनका इस्तेमाल बच्चों को लाने-ले जाने में करते हैं तो इसकी सख्ती से निगरानी होगी।
एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 120 वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया जा चुका है। अनफिट वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद यदि कोई वाहन बच्चों को ढोता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें