फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर घटने से कटान तेज

Sun, 21 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
सैकड़ों बीघा फसल नदी में समाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाघरा का जल स्तर घटने के साथ कटान तेज हो गई है। तहसील रामनगर क्षेत्र के ग्राम कुज्जी, बिडौली, अशरफपुर, नरौली की कई घर नदी में समा चुके है। इन गांवों के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। पीड़ित लोग पड़ोस के जनपद में भी सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन


विकास खण्ड सूरतगंज क्षेत्र का ग्राम कुज्जी पूरी तरह घाघरा नदी में समा चुका है। इसके साथ कटान ने बिडौली, अशरफ पुर, नौकटी गांव में तेजी से हो रही है। इन गांवों के निवासी रामदीन, बेचू, सुकई, दीनानाथ, संतलाल, भवनलाल, मलखान, दरबारी, जंगी, रामनाथ आदि के घर नदी में समा चुके हैं।

बेघर हुए लोगों को अब समीप के जनपद बहराइच के पखरपुर में शरण लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ों बीघे जमीन कटान की वजह से नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन


किसानों के आगे सबसे बड़ी समस्या मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की है। लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे हम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें