फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावती तेवर हुए और तीखे

Tue, 24 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा और सपा की प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बगावती तेवर और तीखे हो गए हैं। भाजपा और सपा के एक-एक पूर्व विधायक ने बुधवार को पीस पार्टी का दामन थाम चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। वहीं सपा के एक और पूर्व विधायक रालोद से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। टिकट न मिलने से दो पूर्व विधायक भी बागी हो गए हैं और यह भी अपने-अपने क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


भाजपा से रामनगर के लिए टिकट मांग रही पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा टिकट न मिलने से बागी हो गईं। उन्होंने बुधवार को पीस पार्टी का दामन थमा चुनाव मैदान में उतरने का संकेत दिया है। वहीं सपा के पूर्व विधायक सरवर अली के तेवर भी तीखे हो गए हैं।

उन्होंने भी पीस पार्टी का दामन थाम चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व विधायक छोटेलाल यादव भी बागी हो गए हैं वह लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके संकेत उन्होंने मंगलवार को सपा छोड़कर दे दिए थे।
विज्ञापन


यही नहीं दरियाबाद में भाजपा से टिकट मांग रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेकानंद पांडेय और हैदरगढ़ से टिकट मांग रहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रानी कन्नौजिया चुनावी मैदान में ताल ठोंकने की तैयारी में हैं। राजनीतिक दलों द्वारा टिकटों की सूची जारी करने के बाद बगावत खुलकर सामने आने लगी है। इससे कई उम्मीदवारों का चुनावी गणित गड़बड़ा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें