फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 24 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने के पहले दिन मंगलवार को बाराबंकी सदर व कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी वीपी सिंह ने अपनी पत्नी अनीता सिंह को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की नामांकन प्रक्रिया सदर तहसील परिसर में होनी है। सुरक्षा की दृष्टि से नामांकन स्थल पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा। सभी रास्तों को सील कर दिया गया था अंदर आने-जाने वालों को पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश मिल रहा था। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव-2017 में नामांकन के लिए मंगलवार को पहले दिन बसपा के दो और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी (268) से बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र वर्मा ने करीब ढाई बजे नामांकन पत्र दाखिल किया।

इनके प्रस्तावक बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम थे। 20 मिनट बाद ही विधानसभा क्षेत्र कुर्सी (266) से बसपा प्रत्याशी वीपी सिंह अपनी पत्नी के साथ दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके प्रस्ताव अशोक रावत व शंकर लाल गौतम रहे। बसपा प्रत्याशी वीपी सिंह की पत्नीी अनीता सिंह ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। 
विज्ञापन

 
छावनी में तब्दील रहा सदर तहसील परिसर 
सुरक्षा के लिए लिहाज से सदर तहसील को जाने वाले सभी रास्तों को बल्लियों की बैरीकेडिंग व लोहे की जाली से सील किया गया था। नामांकन के लिए जाने वाले रास्ते पर चार चेकपोस्ट बनाकर उन पर भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया था। इसके अलावा सभी छह नामांकन केंद्रों के बाहर गेट पर ही पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें