फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से नहीं लिया अनाज, निरस्त होंगे 8546 राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक ओर अमीरों से राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा जा रहा है। सरेंडर राशन कार्डों को निरस्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। वहीं दूसरी ओर जिले में 8546 कार्डधारक ऐसे भी हैं जिन्होंने बीते पांच माह से राशन ही नहीं लिया है। पूर्ति विभाग अब इन राशन कार्डों को निरस्त की तैयारी में जुट गया है। विभाग की छानबीन में पता चला है कि हर महीने करीब डेढ़ प्रतिशत कार्डधारक राशन लेने पहुंचते ही नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 6 लाख 47 हजार राशन कार्ड हैं। इसमें 1,13,883 अंत्योदय राशन कार्ड हैं। कुल यूनिट की संख्या 26 लाख 29 हजार 864 है। गत दिनों में जब अपात्रों के राशन कार्ड सरेंडर की प्रक्रिया शुरु हुई तो विभाग ने इस बात की छानबीन भी शुरु की कि ऐसे कितने लोग हैं जिन्होंने बीते कई महीनों से राशन नहीं लिया।
तहसील स्तर पर इसकी जांच हुई तो अब पता लगा है कि 8546 राशन कार्ड पर बीते पांच माह से राशन नहीं लिया गया है। साफ जाहिर है कि इन लोगों को कोटे के राशन की जरूरत ही नहीं महसूस हुई। इन सभी राशन कार्डों में करीब 16 हजार यूनिट दर्ज है।
विज्ञापन

इस प्रकार पांच माह में करीब 800 क्विंटल राशन की बचत हुई है। इसे लेकर जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश जारी किया है कि इन कार्डधारकों की सूची बना ली जाय। तहसीलों में पांच माह से राशन नहीं लेने वाले लोगों की सूची बन रही हैं।
अमीरों की जगह बनेगा जरूरतमंदों का राशन कार्ड
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 79 प्रतिशत व नगरीय क्षेत्र के 64 प्रतिशत लोगों के राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य जिले में पूरा है। लेकिन अभी भी कई जरूरतमंद ऐसे हैं जिनका राशन कार्ड नहीं बना है।
दरियाबाद के विधायक व खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के अनुसार राशन न लेने वालों के कार्ड निरस्त करके जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। श्री शर्मा ने बताया कि सरकार की मंशा है कि गरीब व जरूरतमंद को योजना का लाभ हर हाल में मिल सके।
बीते पांच माह से राशन नहीं लेने वाले कार्डधारकों की सूची तहसीलों में बनाई जा रही है। जल्द ही इन राशन कार्डों को निरस्त कर जरूरतमंदों को राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

-राकेश तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें