फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नए सिरे से रैपिड सर्वे, कई सीटों पर होगा बदलाव

Mon, 13 Mar 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। निकायों का आरक्षण तय करने के लिए नए सिरे से रैपिड सर्वे कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे कई सीटों पर बदलाव होना तय है और पहले से दावेदारी जता रहे कई उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फिर सकता है। यही, हाल वार्डों का होगा। रुतबा कायम रखने के लिए कई दावेदारों को दूसरे वार्डों में जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन



जिले में मौजूदा समय में एक नगर पालिका परिषद, 13 नगर पंचायतें और 204 वार्ड हैं। निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण में कई सीटों पर बदलाव हुआ था। आरक्षण को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद शासन ने चुनावी प्रक्रिया को फिलहाल के लिए टाल दिया था। लेकिन फिर से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है।


आरक्षण प्रक्रिया जारी करने के लिए नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। इससे साफ हो गया है कि पूर्व में जारी आरक्षण में फिर से बदलाव होना तय हैं। अब दावेदार नए सिरे से आरक्षण जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यह प्रक्रिया कब तक पूरी होगी, इसको लेकर अभी कोई निर्देश शासन स्तर से जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन





अभी आरक्षण की स्थिति
नगर पालिका परिषद नवाबगंज, सुबेहा, सतरिख, रामनगर, हैदरगढ़, फतेहपुर, जैदपुर, बेलहरा, देवा, बंकी और दरियाबाद अनारक्षित की श्रेणी में हैं। जबकि सिद्धौर पिछड़ा वर्ग महिला तथा टिकैतनगर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। शासन द्वारा जारी आरक्षण की इस प्रक्रिया में नए सिरे से रैपिड सर्वे कराए जाने के बाद फिर से बदलाव होगा।




निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निकायों में आरक्षण को लेकर नए सिरे से रैपिड सर्वे कराया जाएगा। इसको लेकर शासन स्तर से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसका पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें