फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिला को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Fri, 03 Nov 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सीतापुर की एक महिला को घर तक छोड़ने के बहाने युवक ने बाइक पर बैठा लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में मिली महिला को लेकर पति पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र की रहने वाली 40 वर्षीय महिला बुधवार को करवाचौथ का सामान खरीदने अपने पति के साथ मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा बाजार आई थी। दोनों साइकिल से घर जाने के लिए किसी तरह निकले। महिला के अनुसार रास्ते में उनके गांव का तुलसीराम बाइक से आ गया। सामान अधिक होने के कारण युवक ने महिला को बाइक से गांव छोड़ने की बात कह कर बैठा लिया।


छेदा बाजार से करीब डेढ़ किमी. दूर देवरिया गांव के पास युवक ने बाइक जंगल की तरफ मोड़ दी। महिला ने विरोध किया तो उसने महिला का मुंह दबा दिया। यहीं पर उसने दुष्कर्म किया। महिला चिल्लाने लगी तो युवक बाइक छोड़कर भाग गया। एसएचओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक कब्जे में ले ली गई है। महिला का अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें