फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दुष्कर्म पीड़िता ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

Sat, 21 Dec 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र रामसनेहीघाट में शादी का झांसा देकर गांव का युवक तीन साल तक किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। बृहस्पतिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल भागे मगर एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। दोनों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करते हुए इसका खुलासा किया। बताया कि वह और उसकी पत्नी खेती करते हैं। युवा पुत्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेले रहती थी। गांव का ही युवक संतोष कुमार तीन साल से घर आता-जाता था।

बृहस्पतिवार को पुत्री ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसे बनीकोडर अस्पताल ले जाया गया जहां प्रसव होने की बात कहकर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर बाराबंकी आ हर रहे थे कि रास्ते में ही प्रसव हो गया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि संतोष ने पुत्री से शादी का वादा किया था, मगर अब उसके परिजन नकार रहे हैं। इससे पूरा परिवार सदमे में हैं। आखिर बेटी व उसके बच्चे को लेकर कहां जाएं। रामसनेहीघाट के कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। स्कूली कागजात की जांच में पीड़िता की उम्र 19 साल मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें