बाराबंकी। मेला देखने गई दस वर्षीय बालिका के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। परिवारीजनों की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बड्डूपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दस वर्षीया बालिका गांव के 16 वर्षीय किशोर के साथ सोमवार सुबह मेला देखने गई थी। मेला से लौटते समय किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर बालिका ने पूरी बात अपनी मां को बताई। मां ने बालिका के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है।