बाराबंकी। एक किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। करीब एक माह पहले हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर किशोरी का अश्लील फोटो वायरल होने पर परिवारीजनों को जानकारी हुई है। पीड़िता के भाई ने रविवार को आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी के भाई ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन को पड़ोसी गांव का एक युवक करीब एक माह पहले बहलाकर ले गया था। इस दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो खींच ली। होश में आने पर किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने डर के चलते घटना की जानकारी नहीं दी। इस बीच आरोपी ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद जानकारी हुई है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।