फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दुष्कर्म के आरोपी शमशाद को मुठभेड़ में लगी गोली

Sun, 28 Sep 2025 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गैर समुदाय की युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोपी शमशाद मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धौरमऊ निवासी शमशाद ने एक युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में 25 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी तब से फरार चल रहा था। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शमशाद गांव से बाहर भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने ग्राम बेसखा से बड़ा ताल मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायर कर दिया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शमशाद के पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 350 रुपये नकद बरामद हुए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें