फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासन के बाद रामगोपाल ने छोड़ा मैदान

Sun, 05 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रामगोपाल ने छोड़ा मैदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा से निष्कासन के बाद विधायक रामगोपाल रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव मैदान छोड़ दिया है। रावत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर नामांकन वापस नहीं ले पाए थे। अब चुनाव लड़ने के बजाय कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के लिए प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन


सपा नेता अरविंद सिंह गोप के आवास पर रामगोपाल रावत ने  प्रेस कांफेंस में कहा कि नामांकन दाखिल करते समय ही हाईकमान का आदेश मानने की बात कही थी। लेकिन दस मिनट लेट होने के कारण अपना पर्चा वापस नहीं ले पाए थे। इस मौके पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, अरविंद सिंह गोप, एमएलसी राजेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

मालूम हो कि जैदपुर विधानसभा सीट सपा कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई है। पर यहां से सपा विधायक रामगोपाल रावत बागी होकर चुनाव लड़ रहे थे। इस पर हाईकमान ने उन्हें छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें