बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जनेस्मा कॉलेज की 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया। बालिका वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में शिवांजली प्रथम, खुशबू द्वितीय तो रिचा सिंह तीसरे स्थान पर रही जबकि बालक वर्ग में अवधेश प्रथम, अनूप द्वितीय व दीपक को तीसरा स्थान मिला।
इसी प्रकार चार सौ मीटर दौड़ में रुपाली प्रथम, रितू द्वितीय व निदा तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में शैलेश प्रथम, अरुण द्वितीय व वीरेंद्र को तीसरा स्थान मिला। दो सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शैलेश पहले, तौहीद द्वितीय व नियाम तीसरे स्थान पर रहे।
लम्बी व ऊंची कूद में राजिता गौतम तथा गोलाफेंक में भावना वर्मा अव्वल रही। जबकि बालक वर्ग में ऊंची कूद में मुकेश कुमार, लम्बीकूद मेे आलोककृष्ण ,गोला फेंक में मो.शारिक व चक्का फेक में अरविंद कुमार को पहला स्थान मिला।