बाराबंकी। मोहनलाल वर्मा पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्क आदि में जीत के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी और शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
लंबी कूद पुरुष वर्ग में राजन पटेल ने प्रथम, विकास कुमार ने द्वितीय और भावेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद महिला वर्ग में निशा प्रथम, कुसुम द्वितीय, लक्ष्मी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में राजन पटेल ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और भावेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद महिला वर्ग में कल्याणी ने प्रथम, लक्ष्मी वर्मा ने द्वितीय और कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट पुरुष वर्ग में नीतीश पटेल प्रथम, शिवम सरोज द्वितीय, सचिन शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट महिला वर्ग में निशा कुमारी ने प्रथम, सुषमा यादव ने द्वितीय, कल्याणी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जैवलिन पुरुष वर्ग में नीतीश पटेल ने प्रथम, विकास कुमार ने द्वितीय व राजन पटेल ने तृतीय और जैवलिन महिला वर्ग में लक्ष्मी वर्मा ने प्रथम, कल्याणी ने द्वितीय, निशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्क थ्रो महिला वर्ग में द्वितीय वर्ष की निशा कुमारी प्रथम, कुसुम द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्क थ्रो पुरुष वर्ग में शिवम सरोज ने प्रथम, राजन पटेल ने द्वितीय, अर्जुन सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचएन चौधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान खेल को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई। इस मौके पर राकेश कुमार वर्मा, सुनील कुमार चौधरी, पंकज पटवा आदि मौजूद रहे।