फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी उमस, बिजली कटौती ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबह खिली तेज धूप के बाद दोपहर बाद अचानक 15 मिनट को हुई बारिश ने उमस से लोगों को परेशान कर दिया। बारिश के दौरान चली तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित बनी रहने से सभी लोगों ने खूब परेशानी झेली। परेशान उपभोक्ता इस दौरान शिकायत दर्ज कराने को बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन किसी ने भी फोन तक नहीं उठाया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं को देख ऐसा लगा कि ये बारिश काफी देर तक होगी। 15 मिनट में ही हवा के साथ पानी बरसना भी बंद हो गया। थोड़ी देर को हुई इस झमाझम से पलहरी चौराहा, जीआईसी मैदान, आवास विकास, पुलिस लाइन आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश के बाद निकली धूप ने उमस को इस पद तक बढ़ा दिया कि छोटे बड़े सभी इससे बेहाल दिखाई पड़े।
इसी दौरान गड़बड़ाई बिजली सप्लाई के कारण शहर के लखपेडाबाग, महर्षिनगर, बड़ेल, फतहाबाद, मुनेश्वर बिहार कॉलोनी, जलालपुर आदि मोहल्लों की बिजली करीब दो से ढाई घंटे तक बाधित रही जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग खासे परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें