फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी, 600 गांवों में उपभोक्ता रहे बेहाल

Sat, 04 Jul 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश के कारण पूरे जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा रही। शहर के अधिकांश मोहल्लों में रातभर ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। करीब 600 गांवों में सप्लाई बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। लखपेड़ाबाग, लक्ष्मणपुरी, कॉलोनी, दशहराबाग, मकदूमपुर, बड़ेल में सबसे ज्यादा समस्या हुई।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर उपकेंद्र से जुड़े 96 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। दोपहर करीब एक बजे से बिजली गुल हुई और पूरे क्षेत्र में रात भर अंधेरा छाया रहा। तेज हवा के कारण 33 केवी मुख्य लाइन के तार व जंफर टूट गए। खराब मौसम और अंधेरे के बावजूद बिजली कर्मियों ने लगातार काम किया। लंबी लाइन होने के कारण फॉल्ट ढूंढने में काफी समय लगा।
कड़ी मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी। इसके बाद ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण भयारा फीडर के करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति एक घंटे के लिए फिर बंद हो गई। रात भर बिजली कटौती का सिलसिला चलता रहा। बिजली न होने से गांवों में पानी की आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क और रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। गर्मी और उमस से बच्चे-बुजुर्ग बेहाल रहे। कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

कुर्सी क्षेत्र में भी गुल रही बिजली
लखनऊ के पैकरामऊ से आने वाली मेन लाइन रास्ते में ट्रिप कर गई। इससे कुर्सी, बहरौली, अमरसंडा, अनवारी, उमरा, टिकैतगंज, निंदुरा और रीवा सीवा सहित 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। लोग पूरी रात बिजली के इंतजार में रतजगा करते रहे। शुक्रवार को सुबह 10 बजे बिजली बहाल हुई। अवर अभियंता विकास शुक्ला ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन ट्रिप होने से यह समस्या आई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें