फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से चरमराई विद्युत आपूर्ति, 10 घंटे आधे शहर की गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

बारिश से 10 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
क्रासर
- पोल गिरे तो कहीं टूटे तार, गांवों का भी बुरा हाल
- तेज बारिश के चलते जगह-जगह हुआ जलभराव
माई सिटी रिपोर्टर
फोटो- 7 से 13 व 23, 41, 42 पी
बाराबंकी। बारिश के चलते शहर से लेकर जिले में ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। बारिश व तेज हवाओं के चलते पेड़ की डाल विद्युत तारों पर गिरने से पोल व विद्युत तार टूट गए। शहर मेें चंदौली से ओबरी आई 33 हजार विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से इंसुलटेर डैमेज हो गया जिससे सुबह करीब छह बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब आधे शहर की बिजली गुल रही। करीब 10 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। सुबह बिजली गुल रहने से लोग पानी के लिए परेशान रहे। पल्हरी में पेड़ की डाल गिरने कई पोल व तार टूट गए जिससे करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही।
हैदरगढ़ डिवीजन में गोसूपूर के पास तार टूटने से पांच घंटे बिजली गुल रही इससे करीब 25 हजार आबादी प्रभावित रही। रामनगर में पोल व तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फतेहपुर कस्बे में तार टूटने से पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा छेदा, बसारी, बेलहरा, सुरजनपुर, मोहम्मदपुर खाला, सूरतगंज में नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 45 हजार आबादी प्रभावित रही। दरियाबाद क्षेत्र में किठौती राजपूतान में तार टूटने से बिजली पांच घंटे गुल रही। रामनगर में सुढ़ियामऊ फीडर तीन और एक घंटा बिंदौरा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे सात गावों की करीब पांच हजार आबादी प्रभावित रही। यही हाल सिरौलीगौसपुर का रहा। यहां पर छह से आठ घंटे बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि बारिश के चलते फाल्ट को दुरुस्त करने में दिक्कत हुई लेकिन विद्युत लाइनों को दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के चलते बारिश का पानी सडक़ों पर भर गया। कैलाश आश्रम के पीछे जमुरिया नाला उफनाने से पानी घरों में भर गया। बारिश से शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी, स्टेडियम, चंदना पैसार, हजाराबाग, मोहारीपुरवा में पानी भर गया। सिद्धौर के ग्राम पंचायत सादुल्लापुर गांव को जाने वाली सड़क पर पानी भर गया। पावर कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने बताया कि कितने पोल गिरे हैं आंकड़े मंगाए हैं। ईओ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम भेज कर जल निकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें