फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी और उमस से मिली राहत

Sat, 04 Oct 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से लोगों के साथ ही किसानों की भी परेशानी बढ़ने लगी थी। शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बारिश भी हुई। वहीं शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को तेज धूप, उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता 95 प्रतिशत और हवा आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। इसके बाद तेज धूप निकल आई। लेकिन दोपहर बाद फिर बादल छा गए और शाम तीन बजे के आसपास बारिश भी हुई। इसके बाद रात आठ बजे फिर तेज बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की । वहीं कोठी क्षेत्र में भी बारिश होने से किसान काफी खुश हैं। किसानों का मानना है कि इस समय धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत हैं। हालांकि जितने पानी की जरूरत है उतनी बारिश नहीं हुई है। यदि और बारिश हो तो धान का उत्पादन बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें