फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम में जहां बदलाव आया वहीं पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। हालांकि जितनी उम्मीद की जा रही थी उससे काफी कम बारिश हुई। वहीं शाम को एक बार फिर उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों बाद शुक्रवार को दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम में बदलाव आ गया। इस दौरान कुछ समय के लिए उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली। यूं तो सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। उनको देख लग रहा था कि झमाझम बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोपहर बाद बारिश तो शुरू हुई लेकिन कुछ देर बाद ही बंद हो गई।
इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन शाम होते ही उमस बढ़ने से लोग बेहाल दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि जब तक झमाझम बारिश नहीं होगी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग की माने तो आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें