फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में प्रिंट होने लगा रेल आरक्षण चार्ट

Thu, 02 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन
रेलवे में हिंदी में कामकाज को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार से रेलवे जंक्शन बाराबंकी पर भी हिंदी में ही आरक्षण चार्ट प्रिंट किया जाने लगा है। अभी तक आरक्षण बोर्ड पर अंग्रेजी में ही प्रिंट चार्ट को लगाया जाता है। जिससे हिंदी भाषी लोगों को असुविधा होती थी।       
विज्ञापन


रेलवे हिंदी में कामकाज को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेेशन पर समय-समय पर रेलवे स्टेशन पर हिंदी में कामकाज को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी व बैठक होती है। सभी को हिंदी में कामकाज के लिए प्रेरित किया जाता था। लेकिन आरक्षण चार्ट अंग्रेेजी में छपता था। बृहस्पतिवार से रेलवे स्टेेशन का आरक्षण चार्ट भी हिंदी में छपने लगा है।

इससे हिंदी भाषी लोगों को आरक्षण सूची में अपना नाम, सीट व कोच खोजने में आसानी होगी। स्टेेशन अधीक्षक वीके शुक्ल ने बताया कि काफी समय से इस बात के प्रयास हो रहे थे कि आरक्षण चार्ट हिंदी में छपे। बृहस्पतिवार से यह चार्ट हिंदी में आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें