फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो दिन से रेलवे क्रॉसिंग, लोगों को परेशानी

Tue, 09 Jan 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। कोटवाधाम से कोटवासड़क जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली सैदखानपुर रेलवे क्राॅसिंग बिना सूचना के दो दिन से बंद है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस बार रेलवे ने बिना किसी सूचना के अचानक इसको बंद कर दिया, जिसके बाद से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले लखनऊ से अयोध्या रेलखंड को दुरुस्त किया जा रहा है। अब रेलवे क्राॅसिंग सैदखानपुर के पास कार्य किया जा रहा है। बिना सूचना के दो दिनों से क्राॅसिंग को बंद कर दिया गया है, जिससे कोटवाधाम से कोटवासड़क मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीरों को बंद क्राॅसिंग देख कर लौटना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक रामप्रताप ने बताया कि क्रॉसिंग के पास कुछ दोहरीकरण का कार्य छूट गया था। जिसको पूरा करने के लिए लखनऊ की टीम आई है। इसीलिए इस बार पहले सूचना नहीं दी गई। अभी एक-दो दिन और क्राॅसिंग कुछ घंटे तक बंद रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें