फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ओवर ब्रिज निर्माण शुरू

Fri, 26 Jun 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा रोड स्थित दोनों रेलवे क्रॉसिंगों पर चल रहे ओवर ब्रिज निर्माण में शुक्रवार को रेलवे ने भी अपना कार्य शुरू कर दिया। पहले चरण में बाराबंकी-फैजाबाद रेलवे लाइन के क्रासिंग पर गर्डर रखवाने का काम शुरू किया जा रहा है। शुक्रवार शाम बड़ी क्रेनें रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गई। मौके पर रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे। बाराबंकी-देवा मार्ग पर क्रॉसिंग के बंद होने के दौरान लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए इस मार्ग पर पड़ने वाली दोनों एनआर व एनईआर रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। उप्र राज्य सेतु निर्माण निगम व रेलवे के सहयोग से यह कार्य कराया जाना है। निर्माण निगम की कार्य की सुस्त रफ्तार के बीच शुक्रवार को रेलवे ने अपने हिस्से के काम को पूरा करने की शुरुआत कर दी। पहले ही बनवाए गए लोहे के विशाल गर्डरों को रेलवे लाइन के दोनों ओर बने पिलर पर यह गर्डर रखवाए जाने हैं। शुक्रवार की शाम विशालकाय दोनों क्रेनें मौके पर पहुंची। रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी भी जमा रहे। गर्डर रखवाने की तैयारी से लोगों में ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें