फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खाद दुकानों पर छापा, दो लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

Wed, 18 Nov 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सैदखानपुर में खाद की दुकान की जांच करते जिला कृ​षि अ​धिकारी
विज्ञापन
बाराबंकी। रबी की बोआई के बीच किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग सख्त हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर के आठ उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापा मारा। अनियमितता मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीम ने जांच के लिए खाद के छह नमूने भी लिए हैं।

निरीक्षण के दौरान सैदखानपुर स्थित मेसर्स ओम खाद भंडार बंद पाया गया जबकि मेसर्स अतुल ट्रेडर्स के अभिलेख पुराने मिले। इस पर दोनों दुकानों का उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंडाराय पुरवा गाजीपुर स्थित मेसर्स किसान खाद भंडार पर विक्रेता के नदारद रहने और बारिनबाग के आर्यन पेस्टीसाइड एंड सीड भंडार पर बिक्री व स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिलने पर नोटिस दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 7,95,454 बोरी यूरिया, 1,35,540 बोरी डीएपी व टीएसपी, 6,09,320 बोरी एनपीके, 1,58,640 बोरी एमओपी और 2,63,880 बोरी एसएसपी उपलब्ध है। इसके अलावा दरियाबाद और पूरेडलई के राजकीय कृषि बीज भंडारों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों से अपील की है कि वह एक सप्ताह के भीतर केंद्रों से बीज प्राप्त कर लें, अन्यथा उनकी बुकिंग निरस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें