फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खाद की 54 दुकानों पर छापे, दो के लाइसेंस निलंबित

Sun, 19 Nov 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रबी फसलों की बोआई को लेकर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शनिवार को 54 दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए। साथ ही 19 नमूने लेकर सात विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने हैदरगढ़ में सात दुकानों पर छापा मारकर दो नमूने लिए। रामनगर में अपर जिला कृषि अधिकारी तेजबल सिंह ने 15 दुकानों पर जांच कर पांच नमूने लिए। विक्रेता मेसर्स आशुतोष कृषि सेवा केंद्र गनेशपुर, मेसर्स रामजी ट्रेडर्स भैरमपुर के प्रतिष्ठान बंद मिलने पर लाइसेंस निलंबित किए गए। साथ ही सिंह ट्रेडर्स गोंडा बसंतपुर के अभिलेख अपूर्ण मिलने, मौर्या खाद भंडार भैरमपुर के विक्रेता के उपस्थित न मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।

फतेहपुर में आठ दुकानों से पांच, सिरौलीगौसपुर में छह दुकानों से एक नमूना लिया गया। सूरज कृषि सेवा केंद्र सैदनपुर बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। रामसनेहीघाट में आठ दुकानों पर छापे मारे गए। रक्षाराम खाद भंडार बारिनबाग, सर्वेश खाद भंडार मालिनपुर, किसान खाद भंडार एवं शरद खाद भंडार गुलामपुरवा का उर्वरक प्रतिष्ठान बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें