फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन पेट्रोल पंपों पर छापा, खराब नोजल और गंदगी पर नोटिस

Fri, 17 Jul 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्ति और विधिक माप विज्ञान विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के तीन पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। जांच में घटतौली तो नहीं मिली, लेकिन पंपों पर भारी अव्यवस्थाएं और तकनीकी खामियां उजागर हुईं। इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी के नेतृत्व में निरीक्षक विधिक माप विज्ञान पवन कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी और अशोक चौरसिया ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दादरा गांव के पास स्थित परिचय पेट्रोल पंप, सुरसंडा के मां विद्यावती फिलिंग स्टेशन और शहर में बस स्टेशन के पास स्थित बद्री प्रसाद रामचंद्र पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया।
टीम ने पांच लीटर के गैलन से ईंधन की मात्रा मापी, जो निर्धारित मानक के भीतर सही पाई गई। सुविधाओं के नाम पर इन पंपों पर भारी लापरवाही देखने को मिली। मां विद्यावती फिलिंग स्टेशन पर दो नोजल खराब पड़े थे। बद्री प्रसाद रामचंद्र पंप पर गंदगी का अंबार था और वहां आवश्यक अभिलेखों का रखरखाव भी दुरुस्त नहीं मिला।
विज्ञापन

परिचय पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के लिए शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और वाहनों में हवा भरने का कोई इंतजाम नहीं था। डीएसओ राकेश तिवारी ने बताया कि जांचे गए तीन पंप संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें