फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 55 दुकानों पर छापा चार के लाइसेंस निलंबित

Fri, 04 Dec 2015 11:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आदेश पर गठित की गई पांच टीमों ने शुक्रवार को जिले भर की खाद की दुकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने 55 खाद की दुकानों पर छापे मारे 29 नमूने जांच के लिए भेजे गए। अभिलेखों में कमियां पाए जाने पर चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं जबकि 7 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने जिले भर में खाद की दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. एलएस यादव ने सदर तहसील में 12 दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने 9 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। इसके अलावा मेसर्स शक्ति ट्रेडर्स, न्यू इंडियन और बीएम सेल असेनी को नोटिस जारी किया है। उपकृषि निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने हैदरगढ़ में 6 खाद की दुकानों पर छापेमारी की और दो नमूने भरे। वहीं जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने रामनगर और फतेहपुर तहसील में खाद की 18 दुकानों पर छापेमारे, 10 नमूने भरे और मेसर्स गुड्डू खाद भंडार बसौली और अक्सा खाद भंडार सुढ़ियामऊ का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

किसान खाद भंडार और अभिषेेक खाद भंडार सुढ़ियामऊ तथा गुप्ता खाद भंडार और महेश खाद भंडार सूरतगंज को नोटिस जारी किया गया है। भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी हरिशंकर भार्गव ने रामसनेहीघाट क्षेत्र में 11 खाद की दुकानों पर छापेमारे और इस दौरान 6 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। इस दौरान सांई खाद भंडार दरियाबाद और अंकित खाद भंडार महाराजगंज का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उपसंभागीय अधिकारी संगीता कटियार ने सिरौलीगौसपुर में 8 खाद की दुकानों पर छापा मारा और 2 दुकानों ने नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें