फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के पांच गोदामों पर संयुक्त कृषि निदेशक का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उर्वरक के थोक विक्रेताओं के गोदाम पर संयुक्त कृषि निदेशक फर्टिलाइजर की टीम ने अचानक छापे मारे। इसकी सूचना से खाद के थोक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। हालांकि पांच गोदामों का निरीक्षण कर टीम ने हकीकत जानी और खाद के नमूूने भी लिए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को कृषि निदेशालय से अचानक जिले में पहुंचे संयुक्त कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने असेनी मोड़ स्थित अग्रवाल इंटर प्राईजेज, बीएम सेल व कुरौली स्थित राधेश्याम पवन कुमार तथा भटेहटा स्थित महादेव प्रसाद एंड संस व माता प्रसाद भूरामल के गोदामों पर छापा मारा।
इस दौरान स्टॉक रजिस्टर व वितरण की हकीकत परखी और गोदाम में लगी उर्वरक का नमूना भी टीम ने भरा। इस खबर को लेकर पूरे जिले के थोक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और सभी दस्तावेज दुरुस्त करने में जुटे रहे। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें