बाराबंकी। रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाई व खोवा की बिक्री रोकने के लिए एसडीएम के साथ एफएसडीए की टीम ने बदोसराय के एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। टीम ने जांच के बाद रेस्टोरेंट से बर्फी का नमूना लिया। छापा की सूचना से मिष्ठान भंडार संचालकों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसडी तिवारी व अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार शाम बदोसराय कस्बे स्थित राजाराम होटल पर छापा मारा। रक्षाबंधन पर बिक्री के लिए बनाई जा रही मिठाई की एफएसडीए कर्मियों ने जांच की। होटल से चांदी का वर्क लगी बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इस कार्रवाई से अन्य होटल व मिष्ठान की दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया।