बाराबंकी। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए द्यारा शुरू किया गया अभियान रविवार को भी जारी रहा। टीम ने कोटवाधाम क्षेत्र में खोवा के चार नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रविवार को कोटवाधाम में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने यहां के सोनू गुप्ता की दुकान से खोवा, मोनू गुप्ता की दुकान से खोवा, शिवप्रसाद की दुकान से खोवा और त्रिवेणी की दुकान से भी खोवा का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, जय सिंह, अनिल पाल, कमल कुमार, ओंकार नाथ यादव, शंकर दयाल तिवारी आदि मौजूद रहे।