बाराबंकी। मसौली क्षेत्र के रानीबाजार-तिलोकपुर मार्ग पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे देशराज (28) निवासी ग्राम थालकलां थाना रामनगर घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे अनिल रावत (26) की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी रावत ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार बिना हेलमेट चल रहे थे।