बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने एएसपी, एडीएम, एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारियों के साथ गुरुवार देर शाम जिला कारागार में छापा मारा। अधिकारियों के छापे से जेल में हड़कंप मचा गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों को जेल से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।