फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की सात दुकानों पर पड़ा छापा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आबकारी निरीक्षक ने शनिवार को शराब की सात दुकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारा। दुकानों पर खामियां और गंदगी मिलने पर सेल्समैनों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए और कहा कि यदि कहीं पर भी मिलावटी शराब की बिक्री पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक विजय आनंद ने सिपाही राजेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र कुमार और दीपक के साथ सफेदाबाद स्थित मॉडल शॉप, अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकानों पर छापा मारा। दुकानों में गंदगी और प्रपत्रों में खामियां मिलने पर सेल्समैनों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।
इसके बाद माती स्थित अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकान पर छापा मारा। यहां पर भी गंदगी और लापरवाही पाए जाने पर सेल्समैनों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी दुकानों से यदि मिलावटी शराब बेचने के शिकायत मिली तो ऐसे सेल्समैनों के साथ ही लाइसेंस धारकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के अन्य शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें