फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से चल रहा क्लीनिक सील, दूसरे को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अवैैध रूप से संचालित एक क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारकर सील करा दिया जबकि दूसरे क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अन्य क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देेश पर मंगलवार को उप जिला कुष्ठ नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित, सुशील पांडेय की टीम ने अनूपगंज स्थित जहीर के क्लीनिक पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख क्लीनिक में मौजूद लोग भाग खड़े हुए। जिस पर टीम ने क्लीनिक को सील कराते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके साथ ही यहीं पर स्थित एके वर्मा की क्लीनिक पर छापा मारा गया। टीम ने बताया कि यहां पर एके वर्मा मौजूद नहीं थे।
क्लीनिक में राकेश नाम का एक व्यक्ति मौजूद था। लेकिन क्लीनिक से संबंधी प्रपत्र मांगने पर वह कुछ भी दिखा नहीं पाया। इस पर इन्हें भी नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। सीएमओ ने बताया कि बिना नवीनीकरण कराए संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों आदि की जांच कराई जा रही है। इस दौरान जहां पर भी अवैध तरीके से अस्पताल और क्लीनिक संचालित होते पाए जा रहे हैं उन्हें बंद कराते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय कार्रवाई बनी चर्चा का विषय
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही सरकारी अमला भी सत्ताधारी दल के नेताओं के पक्ष में खड़ा होता दिखाई देने लगा है। जहीर के क्लीनिक को सील कराने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इनके परिवार के दो लोग क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और सत्ता पक्ष के बजाए वह विपक्ष के साथ हैं। इसलिए उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई। विभाग की ये कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें