फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद क्रासिंग पर राहुल का काफिला रुका

Tue, 18 Aug 2015 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी से अमेठी जा रहे राहुल गांधी को लोनीकटरा रेलवे क्रासिंग बंद होने पर रुकना पड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने वहां मौजूद लोगों से उनका हालचाल पूछा।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ से हैदरगढ़ होकर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जा रहे थे। दिन में लगभग 12 बजे लोनीकटरा थाना के समीप रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर लग्जरी गाड़ियों का काफिला रुका तो आसपास मौजूद लोग चौंक पड़े। सफेद रंग की एक गाड़ी राहुल गांधी मौजूद थे।

एक देख लोगों ने पास जाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा में लगे कमांडों ने सबको रोक दिया। काफिले से कुछ ही दूरी पर अपने वाहन के साथ खड़े अमेठी के मुसाफिरखाना के दुर्गेश ने देश के बारे में कुछ सोच लो नेता जी कहकर गुहार लगाई। यह सुनकर राहुल गांधी ने कार का शीशा नीचे उतार कर दुर्गेश को करीब आने का इशारा किया।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने उनकी क्षेम-कुशल पूछने के बाद शीघ्र ही कुछ करने की बात कही। राहुल गांधी ने वहां मौजूद सांसद से मिलने के प्रयास में आगे बढे़, लेकिन वीआईपी सुरक्षा में लगे कमांडों ने सभी को रोक लिया। राहुल गांधी ने कल्लू, अब्दुल अजीज, रामसजीवन आदि का हालचाल लिया और क्रासिंग खुलने पर काफिला आगे बढ़ गया। राहुल गांधी का काफिला हैदरगढ़ कस्बा से सुबेहा मार्ग होकर अमेठी के शुकुलबाजार के लिए चला गया।

सुबेहा मार्ग पर चौकी गांव के समीप राहुल गांधी ने काफिला रोक कर वहां मौजूद महमूद अली, शबिर अली, सलीम आदि से चंद समय में हाल चाल पूछा और काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें