फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कपाट खोलने के समय पर उठे सवाल, बदली परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। औसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़ के बाद मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और पारंपरिक नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर में वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे वरिष्ठ पुजारी उदय गिरी ने बताया कि मंदिर के कपाट खोलने का समय प्रशासन और पुलिस के दबाव में असमय बदला गया, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नियमित रूप से मंदिर के कपाट सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच खुलते थे। भोर की आरती के साथ विधिवत पूजा होती थी, लेकिन इस बार रात 12 से एक बजे ही कपाट खोल दिए गए। इससे हजारों श्रद्धालु एक साथ मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने लगे। उदय गिरी निहंग संप्रदाय से जुड़े हैं। मंदिर की सेवा में जुटे वह गिरी परिवार की सातवीं पीढ़ी हैं। बताया कि पूर्वजों के समय से लेकर आज तक कभी कोई हादसा नहीं हुआ था। कुछ स्थानीय लोगों का भी कहना है कि प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के नाम पर जलाभिषेक की शुरुआत रात से ही करवा दी, ताकि सुबह तक श्रद्धालुओं की संख्या कम हो सके। मगर यह रणनीति उलटी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें