फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पीडब्ल्यूडी ने लखपेड़ाबाग में बंद करवाया नाले का निर्माण

Tue, 22 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बरसात में परेशानी का सबब बनने वाली जल निकासी की समस्या दूर कराने का प्रयास दो विभागों की आपसी लड़ाई में फंस गया है। शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग में जल निकासी के लिए कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को पीडब्ल्यूडी ने रोक दिया है। यह नाला लक्ष्मणपुरी वार्ड से होते हुए शिव पैलेस के पास लखपेड़ाबाग व बड़ेल मार्ग तक आया है। इसके आगे सड़क किनारे होते हुए इसे रामसेवक यादव इंटर कॉलेज के पास से जमुरिया नाले से लिंक कर उसमें मिलाया जाना है।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा संचालित नाला निर्माण कार्य को दो दिन पूर्व शिव पैलेस के पास लोक निर्माण विभाग ने बंद करा दिया। इससे खोदी गई मिट्टी सड़क तक बिखरी पड़ी है। इस कार्य को लेकर दो विभागों के बीच समन्वय न होने से सभी हैरान हैं। लोक निर्माण विभाग खंड तीन की ओर से नाला खोदे जाने पर यह कहते हुए आपत्ति की गई है कि इस कार्य के लिए खोदी जाने वाली सड़क की मरम्मत पर खर्च होने वाली 35 लाख रुपये की राशि नगर पालिका प्रशासन ने जमा नहीं कराई है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की नोटिस के बाद काम रुका है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से बातचीत कर औपचारिकता पूरी कराई जा रही हैं। वहीं लोेक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि नियमानुसार ही नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए धनराशि की मांग की गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से बातचीत कर जल्दी इस गतिरोध को दूर कराया जाएगा ताकि नाला निर्माण में रुकावट न आने पाए। कहा की नगर पालिका को नाले का कार्य शुरू कराने से पहले नियमानुसार विभाग से अनापत्ति भी लेना चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें